फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, दो डिब्बे पटरी से उतरे

Tue, 23 Aug 2022 09:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, ट्रेन की रफ्तार बहुत कम थी। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। यह ट्रेन डोंगरगढ़ यार्ड के पास डिरेल हो गई। इस घटना में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


ट्रेन के डिरेल होने की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, ट्रेन की रफ्तार बहुत कम थी। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। पटरी से उतरे दो डिब्बों को अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

3:42 मिनट पर हुआ हादसा 
अधिकारियों ने बताया, नागपुर से 200 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ यार्ड में तड़के करीब 3.42 बजे यह हादसा हुआ। इंजन के बगल में दो डिब्बों के पांच पहिए पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों को उतारकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी सामान मुहैया कराया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें