फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korea: शिक्षक दिवस पर मिलेगी टॉपर छात्राओं को स्कूटी, सम्मानित होंगे शिक्षक, विधायक ने किया था वादा

Tue, 03 Sep 2024 03:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)

सार

शिक्षक दिवस पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जनकपुर में गरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ही बोर्ड परीक्षा 12वीं और  10वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अव्वल आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक रेणुका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक दिवस पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जनकपुर में गरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ही बोर्ड परीक्षा 12वीं और  10वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अव्वल आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ईस्माइल खान ने बताया कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षको व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक रेणुका सिंह द्वारा किए गए वायदे के अनुरूप 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों के स्कूटी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि, 10 वी व 12 वी में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान किया जाएगा। 

मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमे दो छात्राओं न पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया। 12 वी में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 10 वी बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक दिवस के दिन इन दोनों छात्राओं को उनके अभिभावकों व शिक्षकों की मौजूदगी में विधायक रेणुका सिंह की तरफ से स्कूटी प्रदान की जाएगी व अभिभावकों व शिक्षको का सम्मान होगा। 
विज्ञापन


शिक्षकों के सम्मान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 
शिक्षक दिवस शिक्षको के सम्मान का दिन होता है इसलिए कार्यक्रम में भरतपुर ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के द्वारा शिक्षको के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। वही सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान विधायक रेणुका सिंह के हाथों होगा। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला समेत गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें