फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: घर बैठे ऑनलाइन रुपये कमाने के चक्कर में महिला ने गंवाए लाखों, ठगों ने ऐसे जाल में फंसाया

Thu, 30 May 2024 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर बैठे ऑनलाइन रुपये कमाने के चक्कर में एक महिला लाखों रूपये की ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। 
 
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगरों की तर्ज पर एक के बाद एक ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। रायगढ़ पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही घर बैठे ऑनलाइन रुपये कमाने के चक्कर में एक महिला लाखों रूपये की ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपले की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति एसकेवाई कंपनी टेमटेमा में मैकेनिकल इंजिनियर के पद पर हैं और वह गृहणी काम करती है। महिला ने बताया कि 25 मई को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आया और घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन काम करने की बात कही गई। फिर व्हाट्सएप के माध्यम से पूरी डिटेल भेजी। भेजने वाले ने कहा कि प्रति गूगल में रेटिंग करनी है। आपको 50 रुपये पर रेटिंग मिलेगा। इसके बाद महिला ने मैसेज के मुताबिक रिप्लाई किया तो उनके द्वारा 150-150 तीन बार कुल 450 रुपये महिला के अकाउंट में भेजा गए।

महिला ने बताया कि इसके बाद कहा गया कि अगर आपको जॉब करनी है तो दो हजार रुपये भेजो, उसके बदले 2800 रिटर्न आएगा। महिला के द्वारा जब पूछा गया कि कैसे पैसे रिटर्न आएंगे तब उनके द्वारा कहा गया कि हमारे हेड हैं उनसे बात करो और उनका आईडी टेलीग्राम के माध्यम से भेजा गया। उसके बाद हेड ने टेलीग्राम के जरिये महिला को बताया कि आपका दो हजार रुपये शेयर मार्केट में इंवेस्ट होगा और पैसा रिटर्न आयेगा। तब महिला ने 26 मई को दो हजार रुपये भेज दिए और कुछ देर बाद एक लिंक आया। बताया कि आपका रजिस्टर्ड हो गया है और महिला को 2800 रिटर्न किया। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसी दिन अज्ञात लोगों के द्वारा कहा गया कि पांच हजार भेजो, जिसमें 6800 रिटर्न आयेगा। इसके बाद महिला ने पांच हजार रुपये भेजे। बाद में महिला ने उनसे 6800 भेजने को कहा, तब उनके द्वारा कहा गया कि 30 हजार भेजिये आपको 42800 रिटर्न मिलेगा। इसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई और फिर 30 हजार उसी खाते में भेज दिए। इसके बावजूद अज्ञात लोगों के द्वारा कहा गया कि पैसा नहीं निकल पा रहा है। आपको दो बार 99800 रुपये, यूपीआई नं भेजना होगा। इसके बाद कुल 6,97,000 रुपये वापस करने की बात कहते हुए महिला से अज्ञात ठगों ने कुल 4,32,800 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें