शास्त्री बाजार में बन रही तीन मंजिला ईमारत
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर में ग्राउंड फ्लोर सहित प्रत्येक तल पर 21 दुकान निर्मित की जा रही है। इसे लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तहत बन रहे तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कहा गया कि प्रोजेक्ट के शेष निर्माण काम जून माह तक पूरा करें। साथ ही दुकानों के आबंटन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन तीन मंजिला शास्त्री बाजार परिसर में ग्राउंड फ्लोर सहित प्रत्येक तल पर 21 दुकान निर्मित की जा रही है। पूरे परिसर में कुल 84 दुकानें तैयार होंगे। परिसर के बेसमेंट पार्किंग में 70 बाइक और 30 कार रखने की व्यवस्था की गई है। इस बिल्डिंग की छत में सौर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से परिसर को रोशन करने की योजना भी रायपुर स्मार्ट सिटी ने बनाई है। लगभग नौ करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन यह परिसर जून महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निरीक्षण भ्रमण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के साथ ही दुकानों के आबंटन के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।