फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

Wed, 14 Jul 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोरबा

सार

  • छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई इस सड़क दुर्घटना में बोरसी गांव निवासी धनंजय चंद्रा (18 वर्ष) और उसके चचेरे भाई विकेश चंद्रा (22 वर्ष) तथा मीनू चंद्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गांव जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों युवक एक ही परिवार के थे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई इस सड़क दुर्घटना में बोरसी गांव निवासी धनंजय चंद्रा (18 वर्ष) और उसके चचेरे भाई विकेश चंद्रा (22 वर्ष) तथा मीनू चंद्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम बोरसी गांव निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बिर्रा गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब तीनों देर शाम अपने गांव बोरसी लौट रहे थे तब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें