फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने से पहले बरतें सावधानी: सूने मकान में धावा बोलकर सामान पार कर रहे चोर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस की लाख कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस चोरों पर लगातार शिकंजा कस रही है। फिर भी चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं।
विज्ञापन
सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की लाख कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस चोरों पर लगातार शिकंजा कस रही है। फिर भी चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जिसमें सुने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत कुल तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला थाना खमतराई के उरकुरा क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


आरोपी सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 232/23 धारा 457, 380, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम, सेटअप बाक्स, स्टैंड फैन, सीलिंग फैन, इंडक्शन चूल्हा, रिफाइन तेल का टीपा, चावल, कांसा का थाली और लोटा जब्त किया है। इन सबकी कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। 

केस-1 
संत कबीर नगर निवासी रूपनारायण बर्मन ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर में ताला लगाकर पैतृक गृह ग्राम जांजगीर चांपा गया था। जब वापस घर आकर देखा तो घर के पीछे के दरवाजा का सिटकिनी टुटा हुआ था। घर में रखा हुआ 2 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेण्डर, एल.ई.डी. टी.व्ही., साउंड सिस्टम, टाटा स्काई का सेट बाक्स, स्टैण्ड फैन, रिफाइन तेल का टिपा, नकदी रकम एवं चांदी का बिछिया व नाक की सोने की फुल्ली नहीं था। 
विज्ञापन


केस-2 
मठपारा उरकुरा निवासी प्रार्थी गिरवर साहू ने बताया कि ताला लगाकर सपरिवार अपने गृह ग्राम खरोरा गया था। वापस घर आकर घर का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के आलमारी में रखा नगदी रकम एवं चांदी के जेवरात नहीं थे। इसके साथ ही कमरों में रखा सिलिंग फैन, टी.व्ही., इंडक्शन एवं 02 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेण्डर नहीं था। सब चोरी हो चुका था। 

केस-3
मठपारा उरकुरा निवासी प्रार्थी हेमलता साहू ने बताया कि ताला लगाकर सपरिवार नंदी चौक उरकुरा दशगात्र कार्यक्रम में गयी थी। जब वापस आई, तो घर के सामान चोरी हो चुके थे। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 
मोहन गहरवाल, 22 साल निवासी नंदी चौक मठपारा 
दो नाबालिग  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें