फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रायगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र तेज रफ्तार दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए। दूसरी ओर धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के लोहड़ापानी निवासी लीलाधर चौहान और जमुना निवासी कार्तिक पैंकरा की बाइक आपस में भीड़ गई। लीलाधर चौहान लिबरा धान मंडी की ओर से लौट रहा था। वहीं कार्तिक पैंकरा अपने अन्य दो साथियों के साथ लिबरा धान मंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोनों की बाइक जोरदार आपस में टकराई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान लीलाधर और कार्तिक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शरद कैवर्त शुक्रवार को अपनी बाइक से बैंक के काम से धरमजयगढ़ से पत्थलगांव की ओर निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे शरद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें