फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया समर्पण, एक पर था एक लाख का इनाम

Sun, 28 Mar 2021 11:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को तीन नक्सलियों ने समर्पण कर किया है, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि उक्त नक्सली जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्होंने माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश होकर तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से प्रेरित होकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तीन में से एक नक्सली 24 वर्षीय बुधराम कवासी कमांडर था और वह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाओं में शामिल था और माओवादी पर्चे तथा पोस्टर लगाने का काम करता था। पल्लव ने कहा कि कवासी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले दो अन्य नक्सलियों की पहचान 22 वर्षीय कोसा उर्फ खुटा कवासी और 22 वर्षीय लखमा राम कश्यप के रूप में की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें