फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत: पांच फीट नीचे गिरी, 14 घायल, सात गंभीर; महाशिवरात्रि के मेले से लौट रहे थे

Sun, 19 Feb 2023 03:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि चालक युगल किशोर पटेल तेज रफ़्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। मोड़ के पास उसने अपना बैलेंस खो दिया, जिससे ट्राली सहित ट्रैक्टर सड़क किनारे करीब पांच फीट की गहराई में जा गिरा। गांव वालों से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से सात की हालत गंभीर है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष सवार थे। सभी महाशिवरात्रि का मेला देखने के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सड़क से करीब पांच फीट नीचे जा गिरी। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम संकर से शनिवार को महाशिवरात्री का मेला देखने के लिए लोग परसही नाला गांव गए थे। वहां से सभी शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सभी लौट रहे थे। अभी वे थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से पांच फीट नीचे जा गिरा। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में पास के गांव वाले पहुंचे और लोगों को बचाने का काम शुरू किया। इस दौरान ट्रॉली के नीचे दबने से दुर्गेश सिंह (19) और युगल किशोर (25) की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से आठ की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला की उम्र करीब 80 साल थी। सभी लोग गांव संकर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें