फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पुलिस की कस्टडी से गांजा तस्कर हुआ फरार, एसपी ने लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

Fri, 27 Sep 2024 04:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी के मामले में एसपी ने तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरपी की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के आमागुड़ा चौक के पास से दो दिन पहले गांजा तस्करी का एक आरोपी फरार हो गया था। घटना में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को एसपी कोंडागांव ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केशकाल थाना पुलिस ने 25 सितंबर को पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 26 सितंबर की शाम जगदलपुर जेल दाखिल करने के दौरान आरोपी सूरज बतरा पुलिस को चकमा देकर बस से कूदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद से ही जगदलपुर व कोंडागांव पुलिस की टीम लगातार ढूंढ रही हैं।

इस मामले में कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने फरार आरोपी के साथ ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार शोरी को मामले की जांच कर सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें