बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई।आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे।
कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।