फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चोरों ने घर में मचाया उत्पात, चोरी किए 10 लाख के कीमती गहने; एक दिन पहले ही शिक्षिका ने खरीदा था सोना

Thu, 18 Jul 2024 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर जिले की नगर पंचायत भटगांव पुराना माइनस कॉलोनी में एक शिक्षिका के आवास में सेंदमारी कर दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 10 लाख रुपये के कीमती जेवर समेत 30 हजार की नकदी चोरी हो गई।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटगांव थाना अंतर्गत एसईसीएल के आवास कॉलोनी स्थित पुराना माइनस के क्वाटर नं-124 में निवासरत शिक्षिका सुजाता चौधरी के घर चोरों के द्वारा दोपहर साढ़े बारह बजे के समीप घर के पीछे की दीवार कूदकर आंगन में प्रवेश कर वहां रखे लोहे के संबल से सीमेंट के बने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसा गया। वहां रखी लोहे की अलमारी में लगातार वार कर अलमारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अलमारी में रखे चांदी के पांच जोड़ी पायल, तीन बिछिया को निकालकर घर के दूसरे कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी को भी तोड़ा गया, जिसमें रखा सोने का नेकलेस, सोने के दो कंगन, सोने का एक नथिया, सोने के दो मंगलसूत्र, कान के दो सोने के झुमके, एक हीरे का सेट, सोने के तीन अंगूठी और सोने के तीन लॉकेट चोरी कर फरार हो गए। 

इसी बीच शिक्षिका के पति गणेश चौधरी कपड़े उठाने के लिए घर में जैसे ही घुसे तो तो उन्होंने देखा कि घर में रखा सामान बिखरा हुआ है। वहीं, अलमारी का समान जमीन पर पड़ा हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल अपनी पत्नी सुजाता चौधरी समेत भटगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दिनदहाड़े चोरी की घटना होने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संतोष महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के लिए अपनी टीम को आदेशित किया है। 
विज्ञापन


शिक्षिका के पति गणेश चौधरी ने बताया कि वह प्रतिदिन के भांति आज भी सुबह अपने रोजमर्रे के कार्य को निपटा कर सुबह घर महज 200 मी की दूरी में पुस्तक दुकान का संचालन करने चले गए थे। वहीं, उनका बेटा भी सुबह सात बजे पढ़ाई करने स्कूल चला गया था। वहीं, उनकी पत्नी सुजाता अपना सारा कार्य निपटाकर पढ़ाने के लिए स्कूल चली गईं थी। इसी बीच साढ़े बारह बजे मौसम खराब होते ही कपड़ा हटाने घर आया था, तभी घटना की जानकारी मिली, जिसे देख मैं भौचक रहा गया। वहीं, घटना के घटित होने पत्नी का बुरा हाल है।

एक दिन पहले ही दो लाख का सोना लाया थे घर
घटना के एक दिन पहले ही पत्नी सुजाता एवं पति गणेश चौधरी के द्वारा अंबिकापुर स्थित कल्याण से करीब दो लाख रुपये के सोने के गहने घर लाया गया था। जिसे कपड़ा के साथ रखे होने के होने के कारण चोरों की नजर नहीं पड़ सकी। जिसके कारण वह गहने सुरक्षित राह गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें