फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: चोरों को हौसले बुलंद, ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर फरार हुए आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Tue, 17 Oct 2023 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बताया जा रहा है कि बैग में करीब सात-आठ लाख का सोना था। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को दी गई जिनके निर्देश पर तत्काल पुलिस बल सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में आज सुबह 11 बजे के करीब नगर के भीड़भाड़ वाले सेठ मोहल्ला मोड़ के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दुकान संचालिका बैग में सोना चांदी लेकर दुकान में आई थी और शटर उठाया ही था इसी दौरान बाइक से आए दो युवक सोना चांदी से भरा बेग उठाकर भाग गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब सात-आठ लाख का सोना था। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को दी गई जिनके निर्देश पर तत्काल पुलिस बल सक्रिय हुआ।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे के करीब सेठ मोहल्ला मोड़ के पास स्थित शंभू ज्वेलर्स की संचालिका सुषमा सोनी अपना दुकान खोलने आई थी अपने साथ प्रतिदिन सोना चांदी घर ले जाती थीं जिसको लेकर वह दुकान में आई थी। शटर उठाकर जैसे ही दुकान में प्रवेश कर रही थीं इसी दौरान दो बाइक सवार बैग छीनकर फरार हो गये। 

 

दो साल पहले कोरोना में पति की हुई थी मौत 

दुकान संचालिका सुषमा सोनी के पति की दो वर्ष पूर्व कोरोना से मौत हो गई थी। किसी प्रकार से वह दुकान का संचालन कर रही थी दुकान की पूरी पूंजी लुट जाने से महिला आवाक हो गई थी रो-रो कर उसका बुरा हो हाल था। महिला रोते-रोते बार-बार बेहोश भी हो जा रही थी।


सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

चोरों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दो युवक बाइक से आते हैं एक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा है वहीं दूसरा पीछे बैठा हुआ है जो आराम से उतरकर महिला का बैग छीनकर फरार हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें