फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैलूंगा के पूर्व भाजपा विधायक के घर में घुसे चोर, टीवी-होम थिएटर के साथ नल की टोंटी तक ले उड़े

Mon, 08 Feb 2021 07:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोर-तो चोर हैं, वे यदि घर में घुस जाएं तो क्या-क्या ले जाएंगे यह कहा नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई चोरी का यह मामला रोचक है। हुआ यूं कि राज्य के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सत्यानंद राठिया के विधायक कॉलोनी स्थित सूने घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर के महंगे सामान पर तो हाथ साफ किया ही लेकिन वे नलों की टोंटियां तक उखाड़ ले गए। 

विज्ञापन


राठिया ने रायपुर के तेलीबांधा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चोरी गए सामान की जो सूची पुलिस को दी है, उसमें एलईडी टीवी, होम थिएटर और नलों की टोटियां शामिल हैं। दरअसल राठिया का विधायक कॉलोनी स्थित यह घर सूना रहता है। वे दूसरे घर में रहते है। 

इस मकान की देखभाल सरकारी कर्मचारी अजय राठिया है। वह मंत्रालय में चपरासी है। रविवार को वह राठिया के विधायक कॉलोनी वाले घर पहुंचा तो वहां देखा कि ताला टूटा पड़ा है। वह अंदर गया तो सारा सामान चोरी हो चुका था। अजय ने पुलिस को बताया कि पूर्व विधायक राठिया के कुछ रिश्तेदार गत दिनों मकान में रुके थे, तब सब ठीक था। संभवत: उनके जाने के बाद चोरों ने धावा बोला। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें