फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: दुकान का ताला तोड़कर चोर ने लाखों का माल किया पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Sun, 07 Jul 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)

सार

सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
चोर ने लाखों का माल किया पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


बता दें कि कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया की जितनी भी चोरी की वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है। शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सूनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें