फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कहीं तेज आंधी-बारिश, तो कहीं दिन भर तेज धूप, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 09 May 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में 9 से 11 मई तक हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि अब गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां कम हो गई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 9.5 किमी ऊपर बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मध्य भागों में 9 से 11 मई तक कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की होने की संभावना है। इस दौरान अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें