फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने के लिए दी गई जानकारी

Thu, 08 May 2025 07:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश पर राजभवन परिसर में आज गुरुवार को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश पर राजभवन परिसर में आज गुरुवार को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा, चिकित्सा, आग नियंत्रण, विद्युत और अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन




मॉकड्रिल से पूर्व राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को नगर सेनानी पुष्पराज सिंह की ओर से इसकी पूर्व जानकारी दी गई। आपदा की स्थिति में सावधान रहने और भवन से बाहर निकलने के लिए एक-एक मिनट का सायरन और स्थिति सामान्य होने पर तीन मिनट का लंबा सायरन बजेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हमले की स्थिति में कर्मचारी किस तरह सुरक्षित रहे इसका अभ्यास कराया गया। आग लगने पर और भवन के ध्वस्त होने की स्थिति में 112 नंबर डायल कर सूचना देना है जिससे फायर ब्रिग्रेड, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को बुलाया जा सके, इसका भी अभ्यास कराया गया।



मॉकड्रिल के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं एसडीआरएफ की टीम उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें