फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर हत्या: ड्राइवर पति को कॉल कर कहा- हेल्पर परेशान कर रहा है; लौटा तो मिली पत्नी की लाश

Wed, 15 Mar 2023 09:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

थाना प्रभारी धूल सिंह पट्टाबी ने बताया कि क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। वारदात के दौरान महिला घर में अकेली थी। यह भी सामने आ रहा है कि हेल्पर को कुछ लोगों ने रुपये ले जाते देखा है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। वह भी इसी गांव का रहने वाला है, लेकिन वारदात के बाद से उसका पता नहीं है। 
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक महिला की बुधवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ट्रक ड्राइवर पति जब घर पहुंचा तो कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। आरोप है कि पति के हेल्पर ने ही महिला की हत्या की है। इसके बाद आरोपी अलमारी में रखे 30 हजार रुपये भी लेकर भाग निकला है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड भी पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

वारदात की सूचना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटरा निवासी डोमेंद्र सिन्हा ट्रक चालक है। उसने बताया कि वह माल लेकर रायपुर गया था। जब अर्जुंदा पहुंचा तो उसकी पत्नी नेहा (25) ने कॉल किया। बताया कि उसका हेल्पर महेश उर्वशा नशे में धुत होकर घर आया है। इस पर डोमेंद्र ने अपने हेल्पर को डांटा और वहां से चले जाने के लिए कहा। डोमेद्र ने बताया कि हेल्पर वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटा तो पत्नी ने फिर कॉल कर जानकारी दी। इस पर डोमेंद्र ने जल्दी घर आने की बात कही, लेकिन जब पहुंचा तो वहां नेहा की लाश पड़ी थी। 
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम। - फोटो : संवाद
पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान महिला का ससुर रिखीराम सिन्हा सिंचाई विभाग में ड्यूटी पर था और उसकी सास मनरेगा में काम करने गई थी। भिलाई से पहुंची क्राइम टीम ने आशंका व्यक्त की है कि, गला दबाने से महिला की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया जबरदस्ती करने के भी निशान मिले हैं। आशंका है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। महिला की चार साल की बेटी आंगनबाड़ी में पढ़ती है। वारदात के दौरान वह भी घर में नहीं थी। इसके अलावा एक छोटा बेटा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें