फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार ने मकान मालकिन को दी धमकी: कहा- दोनों बच्चों की सलामती चाहते हो तो देना होगा ढाई लाख, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में पैसे के लिए एक किराएदार ने अपने ही माकन मालकिन को उनके बच्चों को जान से मारने के धमकी दी। आरोपी ने कॉल करके कहा कि अगर दोनों बच्चों की सलामती चाहते हो तो ढाई लाख रुपये देना होगा, नहीं तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में पैसे के लिए एक किराएदार ने अपने ही माकन मालकिन को उनके बच्चों को जान से मारने के धमकी दी। आरोपी ने कॉल करके कहा कि अगर दोनों बच्चों की सलामती चाहते हो तो ढाई लाख रुपये देना होगा, नहीं तो जान से मार दूंगा। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रार्थिया सीमा सिरके ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह पीली बिल्डिंग गली रायपुर में रहती है। दो मार्च को अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तब लगभग साढ़े 10 बजे रात को अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्होंने बताया कि फोन पर आरोपी ने डराते-धमकाते हुए बोला कि अपने दोनों बच्चों की सलामती चाहते हो तो ढाई लाख रुपये देना होगा। 

आरोपी ने दो मार्च को रात में वीआईपी रोड में पैसे लेकर आने को कहा। अगर पैसा लेकर नहीं आई तो दोनों बच्चों को मार डालुंगा कहते हुए धमकी दी। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 131/24 धारा 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। आरोपी के द्वारा जिस नंबर का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को तकनीकी सहायता से प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। 

पुलिस ने कुम्हार पारा थाना गंज निवासी तरूण चैहान की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबध में कड़ाई से पूछातछ करने पर उसने अपनी बुआ के सिम को अपने मोबाइल फोन में डालकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान आरोपी तरूण चैहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग मोबाइल और एक नग सिम जब्त किया गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें