फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, रायपुर-बिलासपुर में दिन का पारा 36 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

Sun, 02 Mar 2025 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के प्रभाव से रात में ठंड का अहसास हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं के प्रभाव से रात में ठंड का अहसास हो रही है। इसके अलावा सुबह के समय भी नमी हवाओं का असर दिख रहा है। वहीं दिन में तेज धूप के साथ गर्मी है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को तापमान 36 डिग्री से ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तरी भागों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकता है। वहीं मध्य भागों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ेगी। इसके बाद एक से तीन डिग्री गोरावत होने की संभावना है। दूसरी ओर दक्षिण भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकता है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं की वजह से पारा में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली हो सकता है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच आउटर इलाकों में रात को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें