फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: फोन पर बात करते-करते किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मियों ने हाथ पकड़कर खींचा बाहर

Thu, 11 Apr 2024 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में पुलिस की सजगता से एक किशोरी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी डैम में कूदकर आत्हत्या करने वाली थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बचाई किशोरी की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री थाना पुलिस की सजगता से एक किशोरी की जान बच गई। भवानी मंदिर के पास दर्री डैम हसदेव नदी के उपर बने नए पुल से किशोरी छलांग लगाकार जान देने जा रही थी। इस बीच पुलिस की नजर लड़की पर पड़ गई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और किशोरी का हाथ पकड़कर उसे उपर खींच लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोरी काफी समय से डैम के ऊपर घूम रही थी और मोबाइल पर बातचीत करते हुए रो रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो लगा कि किशोरी परेशान है, कोई अनहोनी हो सकती है। इस अंदेशा से दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान अचानक किशोरी ने छलांग लगा दी। हालांकि पुसिकर्मियों ने हाथ पकड़कर उसे ऊपर खींच लिया।

पुलिस ने किशोरी से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने छलांग लगाने की पीछे की वजह नहीं बताई। दर्री पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है और जानकारी ली जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में किशोरी की जान सुरक्षित बच गई है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें