फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की गैरहाजिरी, रसोइयों के भरोसे रहे छात्र

Fri, 14 Feb 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिला मुख्यालय के जामपदर पारा स्थित पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की गैरहाजिरी का मामला सामने आया है। स्कूल में 85 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी जिम्मेदारी हेडमास्टर हीना कश्यप और शिक्षिका पूनम तिवारी पर थी।
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की गैरहाजिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिला मुख्यालय के जामपदर पारा स्थित पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की गैरहाजिरी का मामला सामने आया है। स्कूल में 85 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी जिम्मेदारी हेडमास्टर हीना कश्यप और शिक्षिका पूनम तिवारी पर थी। पूनम तिवारी पहले से अवकाश पर थीं, लेकिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे के बाद हेडमास्टर हीना कश्यप भी स्कूल छोड़कर चली गईं।

विज्ञापन


स्कूल में छात्रों की देखरेख की जिम्मेदारी तीन रसोइयों पर आ गई, जिन्होंने बताया कि दोपहर बाद कोई शिक्षक स्कूल में नहीं था। चूंकि सभी छात्र स्थानीय थे, इसलिए वे खुद ही स्कूल में समय बिताते रहे।

मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने कहा कि शिक्षकों की गैरहाजिरी की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
विज्ञापन


विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति का यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें