फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंगढ़ गोलीकांड: मामूली बात पर चलाई थी गोली, युवक की मौत, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

Fri, 14 Feb 2025 03:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सूर्या बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का बेकरी स्टाफ के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे पिस्टल से गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मामूली विवाद पर एक युवक पर गोली चला दी। इस दौरान युवक की हालत नाजुक हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सारंगढ़ पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सूर्या बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का बेकरी स्टाफ के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे पिस्टल से गोली चला दी। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मारी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। वहीं मामले के छानबीन कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मौके से कार और मैंगजीन बरामद किया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी के हौसले बुलंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें