फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: मधुमक्खियां के झुंड ने स्कूली बच्चों पर बोला हमला, 14 छात्र-छात्राएं घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 Feb 2024 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर जिले में स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान के बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस दौरान 14 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने स्कूली बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर नगर के मणिपुर शासकीय स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। बच्चे चीखने-पुकारने लगे। वहीं, इस हमले में 14 बच्चे घायल हो गए, जिनका अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर मणिपुर स्कूल में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। कुछ बच्चे वार्षिक उत्सव प्रोग्राम के दौरान खाना खा रहे थे और कुछ बच्चे कार्यक्रम देख रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से करीब 14 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।

सभी घायल बच्चों को तत्काल ऑटो की सहायता से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लाया गया, जहां बच्चों का उपचार चल रहा है। स्कूल परिसर में ही स्थित पानी टंकी के ऊपर कई मधुमक्खियों का छत्ता है, जिसे निकलवाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। हर रोज यहां हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। इसके बावजूद वहां से मधुमक्खियां का छत्ता नहीं हटवाया गया, जिसके कारण आज यह घटना घटित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें