फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड: राजधानी रायपुर को वाटर प्लस शहर का मिलेगा अवॉर्ड, बिलासपुर और अंबिकापुर तीसरे नंबर पर

Sat, 06 Jan 2024 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 का अवार्ड मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 में राजधानी रायपुर को वाटर प्लस शहर की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका निगम रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 का अवार्ड मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 में राजधानी रायपुर को वाटर प्लस शहर की श्रेणी में रखा गया है। प्रदेश का यह एक मात्र शहर है, जो अब वाटर प्लस की श्रेणी में 15 वां शहर बन गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कई जिलों को अलग-अलग विभाग में स्थान मिला है। गारबेज फ्री सिटी में राजधानी रायपुर और दुर्ग को भी स्थान मिला है। इसके अलावा अंबिकापुर को ओडीएफ प्लस प्लस के लिए चुना गया है। गार्बेज फ्री सिटी के क्षेत्र में बिलासपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर को थ्री स्टार रेटिंग मिली है।  इसके साथ ही 47 नगरीय निकायों को वन स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का स्थान

शहर / रेटिंग
पाटन       पांच
रायपुर    पांच
अंबिकापुर    तीन
बिलासपुर    तीन
राजनांदगांव    तीन 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें