फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gariaband: कॉलेज जाने निकली छात्रा की संदिग्ध मौत, अस्पताल लेकर युवक ने बताया जहर खाया, परिजनों बोले-हत्या की

Sat, 24 Dec 2022 01:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि मौत महासमुंद में हुई है। जीरो में कायमी के बाद डायरी आएगी फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
कुसुम लता ध्रुव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक कॉलेज छात्रा की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। छात्रा घर में कॉलेज जाने की बात कहकर एक युवक के साथ निकली थी। बाद में छात्रा को गंभीर हालत में लेकर वही युवक अस्पताल पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि छात्रा ने जहर का सेसन कर खुदकुशी की है। वहीं परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवगांव निवासी कुसुम लता ध्रुव (20) शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। फिर साढ़े 11 बजे घर लौट आई। इसके करीब आधे घंटे बाद फिर से कॉलेज जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई। उसे गांव के ही एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन


युवक ने दोपहर करीब एक बजे छात्रा को फिंगेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर देख उसे महासमुंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। बीएमओ पी कुसेदिया ने बताया कि युवती ने जहर का सेवन किया था। जहर उसके शरीर मे फैल चुका था। परिजनों को सूचना दी गई, फिर रेफर किया गया। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन




हालांकि युवती के मौत के बाद परिजनों ने सुबह गांव में बैठक रखी। साथ ही युवती के साथ गए युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन हत्या का मामला दर्ज करने कह रही है। थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि मौत महासमुंद में हुई है। जीरो में कायमी के बाद डायरी आएगी फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें