फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक संचालक और मानचित्रकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

Fri, 17 May 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने नगर निवेश कार्यालय में सहायक संचालक और मानचित्रकार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नक्शा पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
 
विज्ञापन
सहायक संचालक और मानचित्रकार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर स्थित नगर निवेश कार्यालय में सहायक संचालक और मानचित्रकार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो को एक व्यक्ति ने नक्शा पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने जाल बुना था। टीम ने शिकायतकर्ता को नोट पर केमिकल लगाकर दिया था। शिकायतकर्ता ने नक्शा बनाने की एवज में जैसे ही नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक बाल कृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार धुर्वे को रिश्वत की राशि दी टीम ने उन्हें रुपये लेते पकड़ लिया और गिरफ्तार कर अपने कब्जे में ले लिया है। उक्त कार्रवाई सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें