फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा के बाद दोषी रिंकू रायपुर जेल स्थानांतरित

Sat, 10 Oct 2026 04:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में 8 अक्टूबर को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी फूल सिंह उर्फ रिंकू को कड़ी सुरक्षा में सूरजपुर जिला जेल से केंद्रीय जेल रायपुर स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों की जेल शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोषियों को अलग-अलग जेलों से स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मामले के आरोपी फूल सिंह उर्फ रिंकू को सूरजपुर जिला जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अदालत ने 8 अक्तूबर को सुनाया था फैसला
सूरजपुर के इस मामले में 8 अक्तूबर को अदालत ने फैसला सुनाया था। अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए तीन आरोपियों को फांसी की सजा और एक अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला 13 अक्तूबर 2024 को हुई तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या से जुड़ा हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड की घटना ने उस समय पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अदालत के फैसले के बाद अब दोषियों को निर्धारित जेलों में भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अलग-अलग जेलों में निरुद्ध हैं सभी दोषी
सजा पाने वाले तीनों दोषी अब तक अलग-अलग जेलों में निरुद्ध थे। आरोपी फूल सिंह उर्फ रिंकू सूरजपुर जिला जेल में बंद था, जबकि कुलदीप साहू अंबिकापुर की जेल में और चंद्रकांत चौधरी कोरिया की जेल में निरुद्ध था। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने इन दोषियों की जेल शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की है। आरोपी फूल सिंह उर्फ रिंकू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय जेल रायपुर भेजे जाने के बाद अब अन्य दोषियों की जेल शिफ्टिंग को लेकर भी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें