फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज युवतियों का गैंग: सामान बेचने के बहाने महिला को किया बेहोश, फिर सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गईं

Wed, 23 Nov 2022 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धोखेबाज महिलाओं और युवतियों का एक गैंग सक्रिय है। यह दोपहर के समय जब महिलाएं अपने घरों में अकेली होती हैं, तो उन्हें निशाना बनाता है। फेरी लगाने वाले यह शातिर गिरोह लोगों के घर जाता है। इसके बाद घर में मौजूद महिला को बेहोश कर सारा सामान लूटकर भाग निकलता है। 
विज्ञापन
पुलिस थाना सकरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गली-गली घूमकर फेरी लगाकर सामान बेचने वाली युवतियों के गिरोह ने एक महिला के घर को लूट लिया। सामान बेचने के बहाने शातिर युवतियां महिला के घर पहुंची और फिर केमिकल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में मौजूद सोने-चांदी के गहने लेकर भाग निकलीं। करीब आधे घंटे बाद महिला को होश आया तो उसे घटना का पता चला। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बर्तन बेचने के बहाने पहुंची थीं युवतियां
जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसदा निवासी दामिनी यादव पति बहोरन अपने घर के आंगन में बैठकर गहनों की सफाई कर रही थी इसी दौरान एक महिला व युवती साड़ी के बदले बर्तन बेचने की आवाज देते हुए उसके घर पहुंची। इनमें एक की उम्र करीब 30 साल और दूसरी 19 साल की होगी। दोनों ने एक बोरी में कुछ बर्तन रखे हुए थे। उन्होंने दामिनी से बर्तन लेने के बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया। 

पड़ोस की महिलाएं पहुंची तो घटना का पता चला
इस पर शातिर महिलाओं ने दामिनी को बातचीत में उलझा लिया। दामिनी जैसे ही अंदर गहने लेकर रखने जाने लगीं, दोनों पीछे से पहुंची और उसे केमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों सोने के टॉप्स, चांदी की चूड़ी, सोने की माला और चांदी की पायल लेकर भाग निकलीं। वारदात के दौरान दामिनी घर में अकेली थी। आसपास रहने वाली महिलाएं जब उसके घर पहुंची तो पानी डालकर उसे होश में लाईं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के जरिए शातिर युवतियों की तलाश
शहर के आउटर मे डेरा बनाकर दूसरे प्रदेश की महिला-पुरुष ठहरते हैं और घरों-मोहल्लों में फेरी लगाकर समान बेचते हैं। इसके आलावा शहर के चौक चौराहों और सिग्नल पर भी गुट बनाकर भीख मांगते हैं। पुलिस इसपर किसी तरह जांच नहीं करती। वहीं सकरी पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है, जिससे उन आरोपित की पहचान हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें