फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में चाकूबाजी पर एसएसपी प्रशांत ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा- गुंडे-बदमाशों पर सख्ती से निपटे

Mon, 13 Feb 2023 06:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर के एससपी प्रशांत अग्रवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अपराधों को नियंत्रण, चाकूबाजी जैसी घटनाओं पूर्णरूप से सचेत रोकथाम और नवीन कार्यप्रणाली तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
एससपी प्रशांत अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के एससपी प्रशांत अग्रवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अपराधों को नियंत्रण, चाकूबाजी जैसी घटनाओं पूर्णरूप से सचेत रोकथाम और नवीन कार्यप्रणाली तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही गुंडे, बदमाश, अपराधियों पर विशेष निगाह रखकर उनके संबंध में जानकारी लेने और समय-समय पर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने काला व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई कर प्रतिबंधित करने को कहा। प्रत्येक दिवस की संध्या को अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग और अड्डेबाजों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार के कानून व्यवस्था ड्यूटी को शांतिपूर्ण तरीके से करने को कहा। इसके साथ ही महत्वपूर्ण व व्यक्तियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की समय-समय पर चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें