फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में फिर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग घायल; चार की हालत गंभीर

Sun, 06 Oct 2024 10:12 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 घायल लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें