फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: अवैध खनन और मंनी लांड्रिंग मामले में विशेष पीएमएलए कोर्ट ने चार्जशीट पर लिया संज्ञान

Wed, 21 Sep 2022 03:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार


सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र, कारोबारी बच्चू यादव और दाहू यादव मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष पीएमएलए कोर्ट ने  सीएम हेमंत सोरेन, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत का संज्ञान ले लिया है। अवैध खनन मामले में ईडी ने 16 सितंबर को इन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन


पांच हजार पन्नों की दाखिल की थी चार्जशीट
चर्चित खनन घोटाले में रांची स्थित स्पेशल पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) कोर्ट में लगभग पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र, कारोबारी बच्चू यादव और दाहू यादव मुख्य आरोपी हैं। चार्जशीट में साहिबगंज इलाके में मनी लांड्रिंग और अवैध खनन में लगभग 100 करोड़ के घोटाले के सबूत दिए गए है।
 

विज्ञापन

सियासी रसूख का फायदा उठा पंकज करा रहा था अवैध खनन
झारखंड अवैध खनन मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने एक आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतििनधि पंकज मिश्रा राजनीतिक दबदबे का नाजायज फायदा उठा रहा था और मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहैट में अवैध खनन को अंजाम दे रहा था।

ईडी ने मिश्रा और स्थानीय बाहूबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ 16 सितंबर को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। ईडी के बयान के मुताबिक कोर्ट ने 20 सितंबर को आरोपपत्र पर गौर किया। ईडी ने जांच में पाया कि पंकज मिश्रा बरहैट में अवैध खनन को नियंत्रित करता था। 

इसके अलावा वह अपने साथियों के जरिये साहिबगंज से आसपास के इलाकों में चलने वाली नाव सेवा पर भी पूरा नियंत्रण रखता था। ईडी ने पंकज मिश्रा की 42 करोड़ रुपये की आपराधिक आय का पता लगाया है। ईडी पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। फिलहाल तीनों न्यायिक हिरासत में हैं।

1,000 करोड़ से अधिक की आपराधिक आय
ईडी ने बयान में कहा, प्रदेश में अवैध खनन से अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय का पता चला है। 47 छापों में 5.34 करोड़ रुपये नकद जब्त किया है और 13.32 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस सीज किया गया। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये का एक अंतर्देशीय पानी का जहाज और पांच स्टोन क्रशर, दो ट्रक व दो एके 47 असॉल्ट राइफल भी सीज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें