फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में मिला युवक का कंकाल: पिछले एक महीने से था लापता, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Sep 2024 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाड़ियों में एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक एक महिना से लापता था, जिसके बाद युवक का कंकाल मिला है।
विज्ञापन
रायपुर में मिला युवक का कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाड़ियों में एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक एक महिना से लापता था, जिसके बाद युवक का कंकाल मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जिस युवक का कंकाल मिला है, वह लगभग एक महिने से लापता था। इसके बाद उसका कंकाल मिला है। कंकाल का शिनाख्त मृतक के कड़े और कपड़ों के आधार पर पहचान की गई। कंकाल आबकारी भवन के पीछे मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोपी यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक फांसी का फंदा भी मिला है। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस ने मौके से सभी सबूत एकत्र किए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें