फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाराती वाहन गड्ढे में गिरा, छह लोगों की मौत

Fri, 19 Apr 2019 08:42 AM IST
आसिम खान भाषा, बलौदाबाजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाराती वाहन के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार छह बारातियों की मृत्यु हो गई है तथा 15 अन्य घायल हैं। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमोदी गांव के करीब बाराती वाहन (मिनी ट्रक) गहरे गड्ढे जा गिरा। इस घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डडसेना परिवार के लोग मिनी ट्रक में बारात लेकर रीकोकला गांव से गिधौरी गांव गए थे। जब बारात रीकोकला गांव वापस जा रही थी तब अमोदी गांव के करीब वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें