फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Thu, 18 Apr 2019 08:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के कुवाकोंडा थाना क्षेत्र के धनिकरका और दुवालीकरका के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

विज्ञापन





अधिकारियों ने बताया कि कुवाकोंडा थाना क्षेत्र में डीआरजी और जिला बल का संयुक्त दल गश्त के दौरान जब धनिकरका और दुवालीकरका के जंगलों में था, तभी नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली। घटनास्थल से मलांगिर एरिया कमेटी का सदस्य वर्गीस और एक अन्य नक्सली का शव मिला है। इसके अलावा घटनास्थल से एक भरमार बंदूक और एक 315 बोर बंदूक बरामद हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली के घायल हो गया। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली वर्गीस के सर पर पांच लाख रूपये का ईनाम था और वह बारूदी सुरंग लगाने में माहिर था।
विज्ञापन


नायक ने बताया कि वर्गीस के नौ अप्रैल को कुवाकोंडा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल होने की सूचना है। इस घटना में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी और चार अन्य पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ है। 

घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंतेवाड़ा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। यहां 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं गुरुवार को राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें