स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है। 8वें वर्ष का आयोजन 18 जनवरी से वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में शााम सात बजे भव्य व रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा।
स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है। 8वें वर्ष का आयोजन 18 जनवरी से वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में शााम सात बजे भव्य व रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। 6 दिवसीय मुंगेली व्यापार 18 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होगा। मुंगेली व्यापार मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। लोग इसे मुंगेली का त्यौहार जैसे नाम से जानने लगे हैं ।
विज्ञापन
स्टार्स आफ टूमारो टीम के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि- 'मेले की पूरी तैयारी हो चुकी हैं। हमारी टीम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर करने की कोशिश करती है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और पूरे देश में उत्सव का वातावरण है। स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम भी लोगों को भावनाओं का पूरा ध्यान रखेगी। हमारा प्रयास भी वातावरण को राममय करने का रहेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी।