फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः 70 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में खपा चुके 6 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से 70 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में खपा चुके छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में झाड़ फूंक करने वाले दो बाबा भी शामिल हैं। खबर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी खुद सौ-सौ रुपये के नकली छापकर मार्केट में खपाते थे।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने नकली नोट छापने का आइडिया फिल्म देखकर सीखा था। आरोपियों में शामिल झाड़ फूंक करने वाले दोनों बाबा लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर नकली नोट उनको थमा देते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये बाबा लोगों कछुए से झड़ाकर पैसे डबल करने का लालच देते थे। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान टेकाहरदी निवासी राजेंद्र टंडन के रुप में की गई है। 

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से ये बनेंगी अफसर बिटिया!

आरोपियों का खुलासा बैंके जरिए हुआ जब एक युवक बैंक में करीब ग्यारह हजार रुपये जमा करने गया था तो उसके पास से बैंक को दिए गए सारे नोटों में 100-100 के नकली नोट थे। बैंक अधिकारी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस की दी जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100-100 के करीब 50 हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मार्केट में करीब 70 हजार रुपये खपाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें