छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सुकमा इलाके से 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सुकमा जिला छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित इलाका है जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अक्सर मुठभेड़ होती है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीते रविवार को 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें से छह नक्सली ऐसे थे जिनके सिर पर लाखों रुपये का इनाम था।
Chhattisgarh: 13 Naxalites arrested in Sukma by security forces
— ANI (@ANI) August 31, 2017