फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री मोदी से साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगी श्रीजल चंद्राकर

Sun, 01 Sep 2019 08:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
विज्ञापन
श्रीजल चंद्राकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के बेलसोंढा के स्कूल में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्रा श्रीजल चंद्राकर को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मोका मिलेगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंगलूरू स्थित इसरो सेंटर में इस लैंडिंग को सात सितंबर को देखेंगी। इस दौरान इसरो के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैज्ञानिकों की टीम और देशभर से चुने गए 50 बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग के लिए चुने जाने पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली श्रीजल ने कहा, 'मैं अपने स्कूल को इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्विज के लिए मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देती हूं।' 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की तरफ से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में छह मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों के जवाब देने थे।
 


श्रीजल ने पूरे छत्तीसगढ़ में इस क्विज में टॉप किया है। इसी कारण उन्हें प्रधानमंत्री के साथ लाइव लैंडिंग देखने के लिए चुना गया है। बुधवार को इसरो के दिल्ली कार्यालय से श्रीजल को यह खुशखबरी दी गई। उनके पिता योगेश चंद्राकर महासमुंद में एलआईसी में काम करते हैं जबकि मां ममता चंद्राकर गृहिणी हैं। वह शुरू से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। इसके अलावा वह स्केटिंग में नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं।
विज्ञापन


केवीए के प्रधानाचार्य एके चंद्राकर और फिजिक्स के अध्यापक हिमांशु त्रिपाठी ने बताया की केवीए से 217 बच्चों और 25 शिक्षकों ने इस क्विज में भाग लिया था। जिसमें श्रीजल ने पूरे राद्य में टॉप करके महासमुंद का नाम रोशन किया है। क्विज में इसरो की स्थापना कब हुई, चंद्रयान-2 कब लांच हुआ, पीएसएलवी और जीएसएलवी क्या है? जैसे सवाल पूछे गए थे। श्रीजल का कहना है कि वह पीएम से मिलकर पूछेंगी कि वह देश के लिए और क्या-क्या सोचते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें