फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बलात्कार की पीड़िता 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की

Sun, 01 Sep 2019 04:18 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • छत्तीसगढ़ में बलात्कार की पीड़िता ने आत्महत्या की। 
  • लड़की ने होटल के कमरे के शौचालय में फांसी लगा ली। 
  • पुलिस के अनुसार लड़की कोरबा के एक छोटे से गांव की थी।
  • वह साल जून में बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बलात्कार की पीड़िता 16 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को लड़की ने होटल के कमरे के शौचालय में फांसी लगा ली। वह राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्यों के सामने पेश होने के बाद वहां ठहरी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोरबा के एक छोटे से गांव की यह लड़की इस साल जून में बिना किसी को बताए घर से निकल गई और बिलासपुर पहुंच गई। दो महीने बाद पुलिस ने नौ अगस्त को उसे कोरबा के डारी इलाके से मुक्त कराया। अधिकारी के अनुसार घर पहुंचने पर उसने माता-पिता को बताया कि बिलासपुर में जून-जुलाई के दौरान ऑटोरिक्शा ड्राइवर यान खान ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया। उसके माता-पिता ने श्यांग थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को लड़की इस घटना के सिलसिले में जिला मुख्यालय में एनसीपीसीआर के सदस्यों के सामने पेश होने के लिए अपने पिता के साथ कोरबा आई। आयोग के सदस्यों के सामने पेश होने के बाद वह और उसके पिता कोरबा के एक होटल में ठहरने गए क्योंकि पुलिस उसे आरोपी के ठिकाने का पता लगाने और बलात्कार के कथित स्थल का मुआयना करने के लिए बिलासपुर ले जाना चाहती थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार लेकिन शनिवार सुबह लड़की होटल के कमरे के शौचालय में जाने के बाद बाहर नहीं निकली। अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्होंने पाया कि उसने खिड़की के सहारे दुपट्टा से फांसी लगा ली थी। उन्होंने बताया कि लड़की को तुरंत एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि उसने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें