छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर आइईडी ब्लास्ट कर हमला किया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए जबिक 5 से ज्यादा घायल होने की खबर है।
नक्सल विरोधी अभियान के डीजी डीएम अवस्थी ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हमला जवानों की पेट्रोलिंग वाहन पर किया गया है।
मिल रही जानकारियों के मुताबिक, इस दौरान नक्सलियों और सीआरपीएफ के 85 बटालियन के बीच गोलीबारी भी हुई है।
पीएम करने वाले हैं बीजापुर का दौरा
अंबेडकर जंयती के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी बीजापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।