फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में दो टॉप लीडर समेत सात नक्सली ढेर: गृह मंत्री शर्मा बोले- सरकार माओवादियों से बातचीत के लिए तैयार

Sun, 08 Jun 2025 11:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि अभी भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है। अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है। सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आए पुनर्वास करें।
विज्ञापन
गृह मंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में लगातार तीन दिनों से एनकाउंटर चला, जिसमें टॉप लीडर सुधाकर और भास्कर समेत सात नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। इस संबंध में भी गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर का नेशनल पार्क एरिया है। डीआरजी के जवान हैं। सर्च ऑपरेशन अनवरत जारी है। इस दौरान पांच जून को एक बड़ी उपलब्धि जवानों को मिली है। पहले दिन एक सीसी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया गया। दूसरे दिन तेलंगाना स्पेशल जोनल कमिटी का मेंबर मार गिराया और तीसरे दिन पांच और डेड बॉडी वहाँ से रिकवर की गई है।
विज्ञापन


तीन दोनों में दो टॉप लीडर समेत सात नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। यह सभी वर्दीधारी, हथियार धारी नक्सली हैं, जिन्होंने बहुत से आतंक फैलाया है। बहुत से लोगों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि अभी भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है। अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है। सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आए पुनर्वास करें।

नक्सल ऑपरेशन चलाने वाले अधिकारियों से गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की और उनका सम्मान किया गया। इस पर गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि अमित शाह ने अपने दिल्ली निवास में बुलाकर उन सबका सम्मान किया है। जिन्होंने बड़े ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बड़े अभियान किए है, जिन्होंने बड़े परिश्रम से काम किया है। इसमें डीजीपी गौतम, नक्सल ऑपरेशन के हेड विवेकानंद, बस्तर के आईजी सुन्दरराज भी शामिल है। इनके अलावा नारायणपुर के एसपी, बस्तर के एसपी और बीजापुर के एसपी का सम्मान किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मन में सब के लिए सम्मान है। यह संकेत स्वरूप है। जवानों का तो सबसे पहले सम्मान है, जो जमीन पर काम करते हैं। उनका सबसे पहले सम्मान है। उन्हीं के सम्मान में यह सबकुछ किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें