फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Sat, 23 Nov 2019 08:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला,रायपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के बुरकापाल में शनिवार को पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड के साथ नक्सलीयों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बुर्कापाल पुलिस थाने की सीमा के तहत मिनपा गांव के पास जंगल में हुई थी। शाम को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए, साथ ही घटना स्थल से पांच हथियार भी बरामद हुए।
विज्ञापन


सुंदरराज ने कहा उनके गतिविधियों पर नजर रखते हुए अभी भी तलाशी अभियान जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें