फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों ने बरामद की माओवादियों द्वारा लगाई गई 40 किलो आईईडी

Sun, 26 Jul 2020 07:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाई गई 40 किलोग्राम शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक सामग्री (आईईडी) सुरक्षा बलों ने बरामद की है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि बसागुडा-तारेम मार्ग पर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में यह आईईडी बरामद किया गया जो प्लास्टिक के एक डब्बे में बंद करके रखा गया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन, कोबरा की 204वीं बटालियन और जिला पुलिस के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर बारुदी सुरंग हटाने के अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह आईईडी सरकेगुडा एवं पेगदापल्ली गांवों के बीच में एक पुल के पास सड़क के नीचे मिला। उन्होंने बताया कि इतनी भारी मात्रा में आईईडी बरामद होने से एक बड़े हादसा टल गया है। 

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त के बीच ‘शहीद सप्ताह’ मनाने जा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोटक यहां लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल हमेशा इस मार्ग पर गश्त करते हैं जहां सड़क का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन


इस बीच शहीद सप्ताह के मद्देनजर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बागी अपने मारे गए नेताओं की याद में इसका आयोजन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था खास तौर से बस्तर मंडल के सभी सात जिलों- दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा और कांकेर में बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें