फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR: यूपी बिहार के यात्रियों के लिए सौगात, छत्तीसगढ़ से दौड़ेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

Sat, 11 Nov 2023 12:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhath Puja Special Train from Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ से यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। छठ पूजा को लेकर दुर्ग से पटना तक स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। रेल विभाग की ओर से छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली भीड़भाड़ के लिए यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। छठ पूजा को लेकर दुर्ग से पटना तक स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। रेल विभाग की ओर से छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली भीड़भाड़ के लिए यह सुविधा दी जा रही है। इस दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ और सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग और पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से चलाई जा रही है। इन गाड़ियों में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन 08793 नंबर के साथ दुर्ग से दिनांक 15 नवंबर को दोपहर 14.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी । इस ट्रेन का रायपुर आगमन 15: 40 बजे और प्रस्थान 15:45 बजे, भाटापारा आगमन 16:27 बजे एवं प्रस्थान 16:29 बजे, बिलासपुर आगमन 17:35 बजे एवं प्रस्थान 17:44 बजे, चाम्पा आगमन 18:23 बजे एवं प्रस्थान 18:25 बजे, रायगढ़ आगमन 19:18 बजे एवं प्रस्थान 19.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे एवं प्रस्थान 20.42 बजे तथा यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन दिनांक 16/11/2023 (गुरुवार) को सुबह 09.30 बजे पटना पहुँचेगी ।

इसी प्रकार यह ट्रेन 08794 नंबर के साथ दिनांक 16/11/2023 (गुरुवार) को प्रातः 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी । यह ट्रेन जहानाबाद,  गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा आगमन 00.58 बजे एवं प्रस्थान 00.10 बजे (17/11/2023), रायगढ़ आगमन 02.10 बजे एवं प्रस्थान 02.12 बजे, चाम्पा आगमन 03.23 बजे एवं प्रस्थान 03.25 बजे, बिलासपुर आगमन 04.35 बजे एवं प्रस्थान 04.45 बजे, भाटापारा आगमन 05.28 बजे एवं प्रस्थान 05.30 बजे, रायपुर आगमन 07.10 बजे एवं प्रस्थान 07.15 बजे एवं दिनांक 17/11/2023 (शुक्रवार) को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें शेड्यूल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें