फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR News: रेलवे ने इन ट्रेनों में यात्रियों को दी ये शानदार सौगात, अब गर्मी में यात्री कर सकेंगे आराम से सफर

Fri, 17 May 2024 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

SECR News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर लगातार कार्य कर रही है। यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित यात्रा, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECR News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा को लेकर लगातार कार्य कर रही है। यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित यात्रा, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासक किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की मांग और सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से एलएचबी कोचों के साथ चलने वाली सभी ट्रेनों में आगे व पीछे दोनों तरफ सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधा दी जा रही है। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिलेगी दोनों साइड सामान्य कोच की सुविधायें – 

  • यह सुविधा 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर, छतीसगढ़ एक्सप्रेस में कोरबा से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं अमृतसर से 24 मई 2024 से मिलेगी । 
  • यह सुविधा 18239/18240 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-कोरबा, शिवनाथ एक्सप्रेस में कोरबा से दिनाँक 23 मई 2024 से एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 22 मई 2024 से मिलेगी  ।
  • यह सुविधा 12855/12556 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 24 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 25 मई 2024 से एवं बीकानेर से 28 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 27 मई 2024 से एवं भगत की कोठी से 30 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 22843/22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 24 मई 2024 से एवं पटना से 26 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 22815/22816 बिलासपुर-एरणाकुलम-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 27 मई 2024 से एवं एरणाकुलम से 29 मई 2024 से मिलेगी  ।
  • यह सुविधा 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 30 मई 2024 से एवं पुणे से 31 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिनाँक 02 जून 2024 से एवं चेन्नई से 03 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग, अमरकंटक एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं भोपाल से 23 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 23 मई 2024 से एवं नौतनवा से 25 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 27 मई 2024 से एवं अजमेर से 28 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 20847/20848 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन(ऊधमपुर)-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन(ऊधमपुर) से 24 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18213/18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 26 मई 2024 से एवं अजमेर से 27 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 23 मई 2024 से एवं निज़ामुद्दीन से 24 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस में रायपुर से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं कोरबा से 23 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 22 मई 2024 से एवं नौतनवा से 24 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग, बेतवा एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 26 मई 2024 से एवं कानपुर से 27 मई 2024 से मिलेगी ।
  • यह सुविधा 12549/12550 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन(ऊधमपुर)-दुर्ग, एक्सप्रेस में दुर्ग से दिनाँक 28 मई 2024 से एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन(ऊधमपुर) से 30 मई 2024 से मिलेगी ।


इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 21 मई को रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 24 मई को उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें