फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एसईसीएल कोरबा ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शुरू की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण हटाए गए

Wed, 21 May 2025 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र ने अंबेडकर नगर, सुभाष ब्लॉक और मानिकपुर में अवैध कब्जे और बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसमें अवैध निर्माण हटाए गए और एक मामले में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र ने अंबेडकर नगर, सुभाष ब्लॉक कालोनी और चीफ हाउस में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के तहत अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए और अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम और कंपनी अधिनियम के तहत की जा रही है।

विज्ञापन


अवैध बिजली कनेक्शन और नुकसान
एसईसीएल क्षेत्र में कई कब्जाधारी बिजली चोरी कर रहे थे, जिसमें कुछ ने हुकिंग और कुछ ने खंभों से सीधे तार खींचकर अवैध कनेक्शन बनाए थे। इससे न केवल एसईसीएल को वित्तीय नुकसान हो रहा है, बल्कि जयप्रकाश और सुभाष ब्लॉक कालोनी जैसे क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इस कारण निवासियों के विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

न्यायालय का निर्णय और जुर्माना
एक मामले में 15 ब्लॉक कालोनी में अवैध कब्जा करने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खिलाफ माननीय न्यायालय ने एसईसीएल प्रबंधन के पक्ष में फैसला सुनाया। आरोपी पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


मानिकपुर में अवैध कब्जे का खेल
मानिकपुर और पोखरी पारा में खाली पड़ी एसईसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जे का सिलसिला लंबे समय से जारी है। कुछ भूमि दलाल इन बेशकीमती जमीनों को प्लॉट बनाकर बेच रहे हैं। कई जगहों पर कब्जा कर निर्माण भी कर लिया गया है। संबंधित विभाग को इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जाधारियों और बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें