फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी परिवार की प्रेरणा: हार्ट अटैक से बुजुर्ग महिला की मृत्यु, मेडिकल कॉलेज को दान किया पार्थिव शरीर

Wed, 21 May 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी की लक्ष्मी पंजाबी की मृत्यु के बाद उनके देहदान के फैसले को परिवार ने पूरा किया। मृत शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा। उनके इस कदम की शहर में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में एक सिंधी परिवार की बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद उनके देहदान के फैसले को अमल में लाया गया। शहर के रिसाईपारा निवासी लक्ष्मी पंजाबी ने कुछ साल पहले देहदान और नेत्रदान करने का निर्णय लिया था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मृत शरीर को रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। 

विज्ञापन


महिला के बेटे ने बताया कि उनके परिवार में पहले उनके काका, दादा और दादी भी देहदान कर चुके हैं। 75 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से लक्ष्मी की मृत्यु हुई। उनके बेटे ने कहा कि वे अपनी मां से प्रेरित होकर देहदान करेंगे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे महापौर ने लक्ष्मी पंजाबी के निर्णय की सराहना की और लोगों से उनसे प्रेरणा लेकर देहदान के लिए आगे आने की अपील की, ताकि मेडिकल छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें