फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत

Wed, 24 Jul 2024 10:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी मुरित राम बरेठ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छाल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी मुरित राम बरेठ (35) की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  घटना बुधवार शाम इंडियन गैस एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। मुरित राम बरेठ गोढ़ी कोरबा हाल मुकाम बोजिया का रहने वाला था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मचारी मुरित राम बीते कुछ महीनों से बोजिया में किराये के मकान में रहकर एसईसीएल में काम कर रहा था। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। इस मार्ग में भारी वाहनों के चलते आये दिन छोटी मोटी घटनाओं के बाद आज सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो जाने के बाद गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शांत कराया।

बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मचारी को ट्रक से कुचलने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह स्वयं ट्रक सहित थाना पहुंचकर अपने आपको पुलिस के हवाले कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल छाल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें