फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Tue, 15 Nov 2022 06:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से गीताराम साहू सनौद गांव के रहने वाले थे। वहां वे उनकी खेती-बाड़ी करते हैं। उसी का देखने के लिए दंपती स्कूटी से बालोद गए थे। वहां से धमतरी लौटने के दौरान हादसा हो गया। फिलहाल पिकअप को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ आगे कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार को पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बालोद के ग्राम सनोद निवासी गीताराम साहू (67) यहां सिविल लाइन में रहते थे। वह अपनी पत्नी जामा बाई साहू (60) के साथ सोमवार को बालोद गए थे। वहां से दोनों स्कूटी से मंगलवार को घर लौटने लगे। अभी वे आमदी के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंचे थे कि दुर्ग की ओर से आ रही सब्जी से भरी पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही बुजुर्ग दंपती सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने पिकअप चालक को पकड़ लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें